Swiggy Listing : आज 13 नवंबर को फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी के शेयर कमजोर बाजार में भी उम्मीद से बेहतर प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। बीएसई पर आज ये शेयर अपने आईपीओ प्राइस 390 रुपये से 5.64 फीसदी प्रीमियम के साथ 412 रुपये पर और एनएसई पर 7.69 फीसदी प्रीमियम के साथ 420 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद शेयर में और तेजी आई। फिलहाल 3 बजे के आसपास ये शेयर 55.55 रुपए यानी 14.24 फीसदी की बढ़त के साथ 444.85 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 449 रुपए और दिन का लो 391 रुपए रहा।
