TCS Share Price: टीसीएस के रिजल्ट के बाद मैनेजमेंट कमेंट्री में कहा गया है कि मार्केट में डिमांड स्थिति में बदलाव नहीं आया है। TCV $700-$900 करोड़ के बीच रहना अच्छा है। क्लाइंट्स से बड़ी डील को लेकर बातचीत जारी है। साल के अंत तक मार्जिन 26-28% के बीच संभव है। नॉर्थ अमेरिका BFSI और यूरोप में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। BFSI में बैंकिंग का प्रदर्शन मजबूत रहा है। तिमाही आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 12,434 करोड़ रुपये से घटकर 12,040 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 61,237 करोड़ रुपये से बढ़कर 62,613 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 15,918 करोड़ रुपये से घटकर 15,442 करोड़ रुपये रहा। नतीजों के बाद एकाध ब्रोकरेज को छोड़कर बाकी ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। नुआमा, जेफरीज और यूबीएस ने खरीदारी करने को कहा जबकि सिटी ने इस पर मंदी की राय दी है।
