ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर कल बुधवार 30 नवंबर को भारी दबाव में दिख सकते हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-Awaaz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा (Alibaba) बुधवार को एक ब्लॉक डील (Block Deal) के जरिए Zomato के करीब 163 करोड़ रुपये (2 करोड़ डॉलर) के शेयर बेचने वाली है। अलीबाबा के पास अपनी 2 सहयोगी कंपनियों के जरिए Zomato की करीब 13% हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा बुधवार को जोमैटो में अपनी करीब 3% हिस्सेदारी बेच सकती है, जिसके बाद उसकी कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 10% पर आ जाएगी।
