SGX निफ्टी का नया नामकरण होने जा रहा है। SGX निफ्टी आज से GIFT निफ्टी नाम से जाना जाएगा। इसमें एक और बदलाव देखने को मिलेगा। SGX निफ्टी के सारे सौदे अब सिंगापुर से GIFT CITY में ट्रांसफर हो गये हैं। आज शाम 4 बजे Bell Ringing Ceremony होगी। निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए GIFT निफ्टी ट्रेडिंग सत्र का पहला सेशन 6:30 AM से 3:40PM तक होगा जबकि दूसरा सेशन 5 PM से 2:45 AM तक होगा। आज शाम 4 बजे रिंगिंग बेल सेरेमनी होने के साथ ही रोजाना इसमें 21 घंटे का कारोबारी सत्र होगा। प्रतिदिन औसत वॉल्यूम 150-200 करोड़ डॉलर रहने की संभावना है। इस तरह सारे डेरीवेटिव कॉन्ट्रैक्ट गिफ्ट सिटी में ट्रांसफर हुए। इसका 950 करोड़ डॉलर का आउटस्ट्रैंडिंग ओपन इंटरेस्ट है।
