Allied Blenders IPO Shares Listings: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के शेयरों ने मंगलवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की। कंपनी के शेयर 320 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 281 रुपये के IPO प्राइस से 13.87 प्रतिशत अधिक है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 13.87 प्रतिशत का मुनाफा मिला है। हालांकि ग्रे मार्केट के अनुमानों के मुकाबले यह लिस्टिंग कमजोर रही। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयर करीब 20 प्रतिशत के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है।
