Get App

Alok Agarwal Multibagger Stock Picks: क्विक कॉमर्स में ग्रोथ की काफी गुंजाइश, कैपेक्स वाले सेक्टर भी बाजार में मचाएंगे धमाल

Alok Agarwal Multibagger Stock Picks: आलोक अग्रवाल ने कहा कि इंफ्रा पर सरकार का नजरिया और गर्वमेंट की कैपेक्स में तेजी की वजह से सीमेंट की डिमांड बनी रहेगी। हालांकि इस पूरे सेक्टर पर हमारा नजरिया पॉजिटिव नहीं है, लेकिन सेक्टर से जुड़े कुछ चुनिंदा शेयरों पर हमारा बुलिश नजरिया जरुर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 4:50 PM
Alok Agarwal Multibagger Stock Picks: क्विक कॉमर्स में ग्रोथ की काफी गुंजाइश, कैपेक्स वाले सेक्टर भी बाजार में मचाएंगे धमाल
FMCG सेक्टर में डिमांड में सुस्ती आ सकती है। क्योंकि नियर टर्म में एफएमसीजी सेक्टर के लिए कुछ खास बदलाव होगे ऐसी स्थिति नजर नहीं आती।

Alok Agarwal Multibagger Stock Picks: क्विक कॉमर्स में ग्रोथ की काफी गुंजाइश है और इस स्पेस में पॉजिटिव नजरिया बना हुआ हैं। ये कहना है कि Alchemy Capital Management के क्वांट हेड & फंड मैनेजर आलोक अग्रवाल का। उनका कहना है कि क्विक कॉमर्स में आगे काफी मौके संभव है। क्विक कॉमर्स और टेक्नोलॉजी मॉडल को यूज करते हुए डिस्ट्रीब्यूएशन की स्ट्रेनथ बदल रही है। क्विक कॉमर्स एरिया में जो 2 कंपनियां लिस्टेंड है उन्ही में हमारी पोजिशन बनी हुई है। क्विक कॉमर्स के इन कंपनियों के वैल्यूएशन मौजूदा स्तर से थोड़े महंगे दिख सकते है लेकिन इनमें ऑपर्च्युनिटी काफी बड़ी है। इस सेगमेंट ग्रोथ की गुंजाइश बहुत ज्यादा नजर आ रही है।

बता दें कि आलोक अग्रवाल इक्विटी फंड मैनेजमेंट में 22 साल का अनुभव रखते है। Alchemy Capital के साथ साल 2022 में जुड़े है। इससे पहले Deutsche Asset Management के साथ भी काम किया है। आलोक अग्रवाल फंड मैनेजमेंट में 2 दशक से ज्यादा का अनुभव है।

सीमेंट के चुनिंदा शेयरों में निवेश करें

सीमेंट सेक्टर पर बात करते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा कि इंफ्रा पर सरकार का नजरिया और गर्वमेंट की कैपेक्स में तेजी की वजह से सीमेंट की डिमांड बनी रहेगी। हालांकि इस पूरे सेक्टर पर हमारा नजरिया पॉजिटिव नहीं है, लेकिन सेक्टर से जुड़े कुछ चुनिंदा शेयरों पर हमारा बुलिश नजरिया जरुर है। इस सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में निवेश किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें