Amber Enterprises में 11% की बड़ी गिरावट, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

Amber Enterprises Share Price: अंबर ग्रुप (Amber Group) की अंबर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprise) के शेयरों में आज भारी गिरावट का दबाव दिखा। सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे के चलते शेयरों की बिकवाली शुरू हो गई। इस कारण इंट्रा-डे में बीएसई पर यह करीब 11 फीसदी टूट गया। जानिए सितंबर तिमाही के नतीजे क्या रहे और ब्रोकरेज का क्या रुझान है?

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:14 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे के चलते Amber Enterprises के शेयर आज ढह गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Amber Enterprises Share Price: अंबर ग्रुप (Amber Group) की अंबर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprise) के शेयरों में आज भारी गिरावट का दबाव दिखा। सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे के चलते शेयरों की बिकवाली शुरू हो गई। इस कारण इंट्रा-डे में बीएसई पर यह करीब 11 फीसदी फिसलकर 2712.10 रुपये पर आ गया। दिन के आखिरी में यह 8.71 फीसदी की कमजोरी के साथ 2785.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले महीने 7 सितंबर 2023 को यह एक साल के हाई 3,149.95 रुपये पर था और इस लेवल से फिलहाल यह 10 फीसदी से भी ज्यादा नीचे है।

    कैसी रही Amber Enterprises के लिए सितंबर तिमाही

    अंबर एंटरप्राइजेज का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 24 फीसदी उछलकर 927 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेगमेंट वाइज बात करें तो सबसे अधिक रेवेन्यू कंज्यूमर ड्यूरेबल्स से इसे मिला और फिर इलेक्ट्रॉनिक्स और फिर रेलवे सब-सिस्टम्स से। सितंबर तिमाही में अंबर एंटरप्राइजेज का नेट लॉस सालाना आधार पर 2.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी कंसालिडेटेड टोटल इनकम 23 फीसदी बढ़कर 940 करोड़ रुपये पर पहुंच गई लेकिन स्टैंडएलोन टोटल इनकम 36 फीसदी उछलकर 463 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग EBITDA भी सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 52 करोड़ रुपये से 25 फीसदी उछलकर 65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


    बेहतर नतीजे के बावजूद फिसला Kotak Bank, एक्सपर्ट्स भी इस कारण नहीं दिख रहे पॉजिटिव

    क्या है ब्रोकरेज का रुझान

    अंबर एंटरप्राइजेज स्प्लिट और विंडो एसी, हीट एक्सचेंजर्स, मल्टी-फ्लो कंडेंसर्स, वॉशिंग मीशन, फ्रीज और माइक्रोवेव इत्यादि बेचती है। शेयरखान ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-26 के बीच इसका रेवेन्यू 17 फीसदी और शुद्ध मुनाफा सालाना 37 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है। ब्रोकरेज ने आने वाले वर्षों में कोई बड़ा कैपिटल एक्सपेंडिचर न होने, कर्ज में गिरावट और बढ़ती प्रॉफिटेबिलिटी के चलते रिटर्न रेश्यो और कैश फ्लो में सुधार का अनुमान लगाया है। हालिया नोट में वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज के मुताबिक बैकवार्ड इंटीग्रेशन के चलते इसका मार्जिन बढ़ेगा। जेफरीज ने इसमें निवेश के लिए 3740 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।