Get App

शानदार नतीजे के बावजूद फिसला Anupan Rasayan, Jefferies की रेटिंग ने बिगाड़ी चाल

Anupam Rasayan Share Price: स्पेशियलटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) के शेयर बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि अगले ही दिन जेफरीज की रेटिंग कटौती के फैसले ने शेयरों की चाल बिगाड़ दी और यह सात फीसदी से अधिक टूट गया था। जेफरीज ने मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के बावजूद इसकी रेटिंग में कटौती की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 05, 2023 पर 8:53 AM
शानदार नतीजे के बावजूद फिसला Anupan Rasayan, Jefferies की रेटिंग ने बिगाड़ी चाल
Anupam Rasayan के शेयरों की एंट्री करीब दो साल पहले 24 मार्च 2021 को हुई थी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 555 रुपये के भाव पर हुई थी और BSE पर मौजूदा भाव के हिसाब से आईपीओ निवेशक 106 फीसदी मुनाफे में हैं। (Image- Pixabay)

स्पेशियलटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) की रेटिंग में कटौती ने इसके शेयरों पर निगेटिव इफेक्ट डाला। इसकी वजह से मार्च तिमाही के मदबूत नतीजे के बावजूद अनुपम रसायन के शेयर गुरुवार 4 मई को इंट्रा-डे में 7 फीसदी से अधिक टूटकर 1125 रुपये तक फिसल गए थे। इसके एक दिन पहले यह रिकॉर्ड हाई पर था लेकिन फिर अगले ही दिन यह टूट गया। दिन के आखिरी तक भाव में थोड़ी रिकवरी हुई लेकिन फिर भी यह 5.79 फीसदी की कमजोरी के साथ बीएसई पर 1141.05 रुपये (Anupam Rasayan Share Price) पर बंद हुआ। इसका फुल मार्केट कैप 12,262.25 करोड़ रुपये है। जेफरीज ने इसकी रेटिंग को खरीदारी से डाउनग्रेड कर अंडरपरफॉर्म कर दिया है।

ब्रोकरेज ने क्यों घटाई Anupam Rasayan की रेटिंग

अनुपम रसायन का मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.94 फीसदी उछलकर 56.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मैनेजमेंट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में इनवेंटरी डेज सालाना आधार पर 291 दिनों से गिरकर 250 दिनों पर आ गया और अब इसने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2024 में यह घटकर 200-220 दिनों तक आ जाएगा। मार्च तिमाही में कंपनी को तीन लेटर ऑफ इंटेंट (LoIs) मिले हैं जिससे सालाना 450 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिल सकता है।

इन सबके बावजूद जेफरीज ने वित्त वर्ष 2024 में इसके नेट प्रॉफिट के अनुमान में 6 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 के अनुमान में 9 फीसदी की कटौती कर दी है। ब्रोकरेज ने इसकी तेज चाल यानी शॉर्प रन-अप के चलते रेटिंग कम की है। जेफरीज को उम्मीद है कि फ्लोरिनेशन एलओआई में धीरे-धीरे तेजी आएगी जबकि पहले के एलओआई इसकी उम्मीद से भी धीमी गति से बढ़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें