अरविंद फैशंस लिमिटेड अपनी सब्सिडियरी अरविंद यूथ ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड में फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से उसकी पूरी 31.25 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग खरीदेगी। इसके लिए अरविंद अरविंद फैशंस ओर फ्लिपकार्ट के बीच शेयर परचेज एग्रीमेंट हो गया है। कंपनी ने कहा कि यह खरीद फुली डाइल्यूटेड बेसिस पर होगी। इसमें ट्रांजेक्शन पूरा होने पर 10 रुपये का एक इक्विटी शेयर और 100 रुपये के 58.95 लाख कंपल्सरी कनवर्टिबल प्रेफरेंस शेयर शामिल होंगे।
