Get App

RBI के 7.75 % वाले टैक्सेबल बॉन्ड को सरकार ने बंद करने का लिया फैसला

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते RBI ने इंट्रेस्ट रेट में काफी कटौती कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2020 पर 5:45 PM
RBI के 7.75 % वाले टैक्सेबल बॉन्ड को सरकार ने बंद करने का लिया फैसला

सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 7.75 फीसदी इंट्रेस्ट वाले सेविंग्स (टैक्सेबल) बॉन्ड को गुरुवार शाम से बंद करने का फैसला किया है। इसके बंद करने का कारण इंट्रेस्ट रेट में गिरावट बताया जा रहा है। यानी इस स्कीम में आज गुरुवार शाम निवेश कर सकते हैं। कल 29 मई से इस स्कीम को सरकार वापस ले लेगी।

आमतौर पर इस स्कीम को आरबीआई बॉन्ड (RBI Bond) या भारत सरकार के बॉन्ड (Government of India Bonds) के नाम से जाना जाता है। इन बॉन्ड्स को रिटेल निवेशकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसमें आपका मूलधन (principal) पूरी तरह से सुरक्षित होता है और नियमित (regular) रुप से इनकम के उद्देश्य से इसमें निवेश किया जाता है। हालांकि इन बॉन्डों में NRI निवेश के पात्र नहीं होते हैं।

भारत सरकार (Government of India) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 7.75 फीसदी सेविंग्स (टैक्सेबल) बॉन्ड्स 2018 गुरुवार को 28 मई 2020 के दिन बैंक का कामकाज बंद होने के समय से निवेश करना बंद हो जाएगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India-RBI) ने भी नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 7.75 फीसदी सेविंग्स वाले टैक्सेबल बॉन्ड 2018 को बंद करने का फैसल् किया है। इन बॉन्ड में मिलने वाले इंट्रेस्ट पर टैक्स लगता है।

ये बॉन्ड 100 रुपये के बराबर में जारी किए जाते हैं। इसका मिनिमम सब्सक्रिप्शन 1000 रुपये है। इस स्कीम के मुताबिक, बॉन्ड जारी होने की तारीख से 7 साल तक की अवधि के होते हैं। यानी 7 साल बाद इन्हें भुना सकते हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते RBI इंट्रेस्ट रेट में काफी कटौती कर दी है। इस समय इंट्रेस्ट रेट 4 फीसदी के ऐतिहासिक निचले स्तर चले गए हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें