Get App

इस हफ्ते 14 कंपनियों के ₹13763 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए होंगे फ्री, लिस्ट में Meesho, LG India समेत ये नाम

Meesho के 10.99 करोड़ शेयर 7 जनवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। Tata Capital के 7.12 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 2% ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। LG Electronics India का तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 8 जनवरी को खत्म होगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 12:22 PM
इस हफ्ते 14 कंपनियों के ₹13763 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए होंगे फ्री, लिस्ट में Meesho, LG India समेत ये नाम
शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे।

5 जनवरी से शुरू हुए इस हफ्ते में 14 कंपनियों के 13763 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। इनमें से ज्यादातर कंपनियां हाल ही में लिस्ट हुई कंपनियां हैं। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेड के लिए पात्र हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक इन इस हफ्ते में खत्म हो रहा है...

Meesho

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 10.99 करोड़ शेयर 7 जनवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी का 2 प्रतिशत हैं। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। मौजूदा मार्केट प्राइस पर फ्री होने वाले शेयरों की कीमत 1973 करोड़ रुपये है। Meesho के शेयर अभी भी अपने इश्यू प्राइस से 60 प्रतिशत ऊपर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें