Ashish Kacholia : 'बिग व्हेल' ने मल्टीबैगर स्टॉक को पोर्टफोलिया में किया शामिल, इन 7 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी

Ashish Kacholia ने जून में समाप्त तिमाही में वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & Tubes) को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वहीं, उन्होंने D-Link (India), लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर, शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स और यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स सहित सात अन्य शेयरों में हिस्सेदारी कम की है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 9:54 PM
Story continues below Advertisement
Ashish Kacholia ने जून में समाप्त तिमाही में वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & Tubes) को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।

Ashish Kacholia portfolio : हर किसी का निवेश का अपना तरीका होता है। कुछ निवेशक दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं और इसी आधार पर निवेश से जुड़ी फैसले लेते हैं। अगर आप भी ऐसे निवेशक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। यहां हम दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में हुए बदलाव की जानकारी देने वाले हैं। कचोलिया ने जून में समाप्त तिमाही में वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & Tubes) को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वहीं, उन्होंने D-Link (India), लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर, शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स और यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स सहित सात अन्य शेयरों में हिस्सेदारी कम की है।

Venus Pipes के खरीदे शेयर

आशीष कचोलिया ने वीनस पाइप्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने पिछले 12 महीनों में 237 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल कंपनी के शेयरों में 73 फीसदी की तेजी देखी गई है। डेढ़ दशक पुरानी कंपनी की गुजरात के कच्छ में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है और यह अपने स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। ट्रेंडलाइन डेटा के मुताबिक, 'बिग व्हेल' के नाम से मशहूर कचोलिया के पास सार्वजनिक रूप से 41 स्टॉक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2,304 करोड़ रुपये से अधिक है।


Shaily Engineering में कम की हिस्सेदारी

शैली इंजीनियरिंग में कचोलिया ने जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी मार्च तिमाही के 6.54% से घटाकर 5.5% कर दी है। शैली ने बाजार में कमजोर प्रदर्शन किया है और 12 महीने की अवधि में शेयर मूल्य में 29% की गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में 30-स्टॉक इंडेक्स में 11% की बढ़त के मुकाबले लगभग 28% बढ़त के कारण मुनाफावसूली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

Likhitha के भी बेचे शेयर

Likhitha में दिग्गज निवेशक ने जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 0.24% घटाकर 1.77% कर ली। स्टॉक ने 1 साल की अवधि में 100% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले तीन महीनों में स्टॉक ने 2.5% की गिरावट के साथ कमज़ोर प्रदर्शन किया है।

इन पांच शेयरों के भी बेचे शेयर

इसके अलावा, कचोलिया ने जून तिमाही में पांच शेयरों में अपनी हिस्सेदारी 1% से नीचे ला दी। BSE पर उपलब्ध शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार इन शेयरों में डी-लिंक (मार्च में 2.11%), गोल्डियम इंटरनेशनल (मार्च में 1.01%), यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स (मार्च में 2.81%) और मेगास्टार फूड्स (मार्च में 1.13%) शामिल हैं। क्रिएटिव न्यूटेक में कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी मई के 2.7% से घटाकर जून में 1% से कम कर दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।