Top Bullish Stocks: बाजार में बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। सेंसेक्स 272 अंकों की बढ़त के साथ 81,739.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 25,050 पर नजर आ रहा है। फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे है।Power Grid, M&M, HCL Tech, L&T, NTPC निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं Adani Enterprises, Trent, Cipla, Shriram Finance और Dr Reddys Labs निफ्टी के टॉप लूजर रहा। इस बीच बैंक निफ्टी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 51,371.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
