Get App

Top Bullish picks: बाजार की गिरावट में भी एक्सपर्ट्स को है इन शेयरों पर डबल भरोसा, दे रहें है खरीदारी की राय

बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 240 अंक फिसलकर 24000 के करीब पहुंचा है। NBFCs शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 11:58 AM
Top Bullish picks: बाजार की गिरावट में भी एक्सपर्ट्स को है इन शेयरों पर डबल भरोसा, दे रहें है खरीदारी की राय
गौरांग शाह Indian Hotels के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है।

बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 240 अंक फिसलकर 24000 के करीब पहुंचा है। NBFCs शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी फाइनेंस इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला है । तीन परसेंट से ज्यादा गिरावट के साथ श्रीराम फाइनेंस वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही चोला फाइनेंस और L&T फाइनेंस भी 2% से ज्यादा फिसले है।

कमजोर बाजार में दूसरे दिन भी रियल्टी शेयर चढ़े । निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा चढ़ा। लोढ़ा में करीब तीन परसेंट की तेजी आई है। साथ ही ओबेरॉय और प्रेस्टीज में भी रौनक देखने को मिला। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Ashok Leyland: प्रकाश गाबा Ashok Leyland के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 232 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 240 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें