Get App

Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 13 नवंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers- Ashoka Buildcon का शेयर आज 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अशोका बिडकॉन का कंसालिडेटेड मुनाफा 334.1% फीसदी बढ़कर 462.5 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 15.5% उछलकर 2,488.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 4:55 PM
Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 13 नवंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप में भारी बिकवाली रही। रियल्टी, मेटल, ऑटो इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा, IT इंडेक्स गिरकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 984.23 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,690.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 324.40 अंक यानी 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,559.05 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Ashoka Buildcon | CMP: Rs 234 per share | आज शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अशोका बिडकॉन का कंसालिडेटेड मुनाफा 334.1% फीसदी बढ़कर 462.5 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 15.5% उछलकर 2,488.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

KNR Constructions | CMP: Rs 307 | शेयर आज 14 फीसदी की शानदार बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 310 प्रतिशत या 4 गुना बढ़कर 585 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 143 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 87 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,945 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2023 तिमाही में 1,038 करोड़ रुपये था। EBITDA 275 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 870 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन 2,242 bps बढ़कर 44.7 प्रतिशत हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें