Ashoka Metcast Shares: अशोका मेटकास्ट के शेयरों में सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आज 11 अक्टूबर को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर उछलकर अपनी 20 फीसदी की अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में 894.29 फीसदी बढ़कर 3.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसके बिक्री भी इस दौरान शानदार रही और यह 142.47 फीसदी बढ़कर 14.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक खुश दिखाई दिए, जिसके बाद इस शेयरों में खरीदारी बढ़ गई।
