Global Market: UAE पर ईरान के ताजा हमले और कच्चे तेल के उछाल से ग्लोबल बाजारों का मूड बिगड़ा है। गिफ्ट निफ्टी में 175 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं रिकॉर्ड ऊंचाई से US INDICES फिसले। डाओ जोंस में सबसे ज्यादा 550 प्वाइंट की गिरावट आई। इधर एशिया में आज चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद हैं । बता दें कि होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिकी ऑपेशन से पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ा। ईरान ने UAE पर मिसाइल अटैक किया। ईरान को ट्रंप की नई धमकी देते हुए कहा कि अमेरिकी जहाजों पर हमला हुआ तो ईरान को धरती से मिटा देंगे।
