Global Market: कच्चे तेल में तेज गिरावट और US बॉन्ड यील्ड में नरमी से ग्लोबल बाजारों में जोश लौटा। गिफ्ट निफ्टी में 125 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया। एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिला। US INDICES भी तीन दिनों की गिरावट से उबरे। NVIDIA के उम्मीद से बेहतर रिजल्ट से नैस्डैक में डेढ़ परसेंट से ज्यादा का उछाल आया। डाओ जोंस और S&P में भी जोरदार तेजी देखने को मिला।
