Asian Paints Q2 Results: सितंबर तिमाही का काला साया अब एशियन पेंट्स पर भी दिखा। सितंबर तिमाही कई कंपनियों के लिए फीकी रही और एशियन पेंट्स ने भी नतीजे पेश किए तो सामने आया कि यह भी चपेट में आ गई। इसका कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42 फीसदी से अधिक गिर गया और रेवेन्यू भी 5 फीसदी से अधिक कम हो गया। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। नतीजे आने के एक दिन पहले यानी इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 8 नवंबर को इसके शेयर भी BSE पर 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 2769.25 रुपये पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में तो यह 2.86 फीसदी फिसलकर 2762.00 रुपये के भाव तक आ गया था और लगातार रेड जोन में ही रहा।
