Get App

Associated Coaters IPO Listing: 17% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, खुदरा निवेशकों ने खूब लगाए थे पैसे

Associated Coaters IPO Listing: एसोसिएटेड कोटर्स आर्किटेक्चरल और रियल एस्टेट इंडस्ट्रीज में एलुमिनियम की पाउडर कोटिंग से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने ताबड़तोड़ पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:49 PM
Associated Coaters IPO Listing: 17% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, खुदरा निवेशकों ने खूब लगाए थे पैसे
Associated Coaters IPO Listing: एसोसिएटेड कोटर्स का ₹5.11 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 मई से 3 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Associated Coaters IPO Listing: एलुमिनियम कोटिंग कंपनी एसोसिएटेड कोटर्स (Associated Coaters) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 371 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 121 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 142 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को फीसदी का 17.36 लिस्टिंग गेन (Associated Coaters Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी। उछलकर यह 149.10 रुपये (Associated Coaters Share Price)  के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि फिर बिकवाली के दबाव में यह टूटकर 134.90 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 11.49% मुनाफे में हैं।

Associated Coaters IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एसोसिएटेड कोटर्स का ₹5.11 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 मई से 3 जून तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 371.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 494.99 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 4.22 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी प्लांट और मशीनरी के इंस्टॉलेशन, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Associated Coaters के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें