Get App

Aster DM Healthcare में बिके ₹1607 करोड़ के शेयर, कीमत 3% चढ़ी

Aster DM Healthcare Stock Price: 21 जून को एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयर में मामूली बढ़त है। शेयर सुबह गिरावट के साथ 343.55 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत तक उछलकर 367.85 रुपये के हाई तक गया। इससे पहले, मार्च में ओलंपस ने एस्टर डीएम में 9.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,978 करोड़ रुपये में बेची थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 4:08 PM
Aster DM Healthcare में बिके ₹1607 करोड़ के शेयर, कीमत 3% चढ़ी
20 जून को खबर थी कि ओलंपस, एस्टर डीएम हेल्थकेयर में अपनी शेष हिस्सेदारी में से कुछ इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की सोच रही है।

Aster DM Healthcare Share Price: 21 जून को ब्लॉक डील के जरिए एस्टर डीएम हेल्थकेयर में 9.3 प्रतिशत इक्विटी की बिक्री हुई। ट्रांजेक्शन की वैल्यू 1,607 करोड़ रुपये रही। सेलर और बायर कौन है, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है लेकिन 20 जून को खबर थी कि प्राइवेट इक्विटी फर्म ओलंपस, एस्टर डीएम हेल्थकेयर में अपनी शेष हिस्सेदारी में से 5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की सोच रही है। इसके साथ ही 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा बेचने का विकल्प भी है।

ट्रांजेक्शन के तहत 345 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4.7 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। इससे पहले, मार्च में ओलंपस ने एस्टर डीएम में 9.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,978 करोड़ रुपये में बेची थी। उस वक्त 405-406.72 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ट्रांजेक्शन हुआ था, जिसके बाद एस्टर डीएम में ओलंपस की 10.1 प्रतिशत हिस्सेदारी रह गई थी।

Aster DM Healthcare शेयर में 3% बढ़त

21 जून को एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयर में बढ़त है। शेयर सुबह गिरावट के साथ 343.55 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 6.6 प्रतिशत उछलकर 380 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 18200 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें