Get App

Aurionpro Solutions Shares: बैंक के बाद अब डेटा सेंटर डेवलपर से मिला कॉन्ट्रैक्ट, 9% उछल पड़े शेयर

Aurionpro Solutions Shares: एक दिग्गज बैंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद अब ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस को एक मशहूर ग्लोबल डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से एक और अहम कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट पर ऑरियनप्रो के शेयर रॉकेट बन गए। चेक करें कंपनी को डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से कैसा ऑर्डर मिला है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:05 PM
Aurionpro Solutions Shares: बैंक के बाद अब डेटा सेंटर डेवलपर से मिला कॉन्ट्रैक्ट, 9% उछल पड़े शेयर

Aurionpro Solutions Shares: एक मशहूर डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से एक अहम ऑर्डर मिलने पर ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर आज रॉकेट बन गए। अभी कुछ ही समय पहले एक दिग्गज बैंक से भी इसे तगड़ा ऑर्डर मिला था और अब एक और अहम ऑर्डर ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। निवेशकों के तगड़े रुझान पर यह 9% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से भाव में काफी मजबूती बनी रही। आज बीएसई पर यह 4.83% की बढ़त के साथ ₹978.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.25% उछलकर ₹1020.00 तक पहुंच गया था।

कैसी डील मिली है Aurionpro Solutions को?

ऑरियनप्रो को एक मशहूर ग्लोबल डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से अहम ऑर्डर मिला है। कंपनी ने जिक्र किया है कि यह ऑर्डर ऐसे समय में मिला है, जब हाल ही में एक बैंक से इसे डेटा सेंटर इंफ्रा एक्सपैंशन कॉन्ट्रैक्ट मिला था। डेटा सेंटर डेवलपर के साथ डील को लेकर बात करें तो कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस पर अगली तीन तिमाहियों में काम पूरा करना है। इसके तहत मुंबई में ब्राउनफील्ड फैसिलिटी की डिजाइन और एग्जीक्यूशन का काम मिला है। इसमें इंटीग्रेटेड टेस्टिंग और कमीशनिंग के साथ कवरिंग, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन का काम शामिल है।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और प्रमुख (एंटरप्राइज बिजनेस) भास्कर भट्टाचार्य का कहना है कि सरकार के डेटा सेंटर फ्रेमवर्क के लागू होने और अगले वित्त वर्ष 2026 के बजट में देश को नियो-क्लाउड हब के तौर पर बनाने पर जोर के चलते काम पूरा करने में महारत हासिल करने वाले पार्टनर्स की मांग बढ़ी है जो लाइव ऑपरेशनल माहौल में मिशन-क्रिटिकल इंफ्रा डिलीवर कर सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें