Get App

तीन बड़े विदेशी निवेशकों ने खरीदे शेयर, इंट्रा-डे के निचले स्तर से आई 22% रिकवरी, आपके पास है?

Stock Market News: इस एनबीएफसी का शेयर शुरुआत कारोबार में आज करीब 20% टूट गया था। हालांकि फिर ब्लॉक डील के जरिए तीन बड़े विदेशी निवेशकों ने शेयर खरीदे तो इंट्रा-डे के निचले स्तर से यह 22% से अधिक उछल गया। चेक करें कि यह कौन सा स्टॉक है और क्या यह आपके पोर्टफोलियो में है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 4:22 PM
तीन बड़े विदेशी निवेशकों ने खरीदे शेयर, इंट्रा-डे के निचले स्तर से आई 22% रिकवरी, आपके पास है?
Authum Investment and Infrastructure Share Price: ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज रेड जोन में खुले थे और फिर इंट्रा-डे में यह करीब 20% टूट गया। हालांकि फिर एक बड़ी ब्लॉक डील में विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते शेयरों ने जोरदार वापसी की।

Authum Investment and Infrastructure Share Price: ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज रेड जोन में खुले थे और फिर इंट्रा-डे में यह करीब 20% टूट गया। हालांकि फिर एक बड़ी ब्लॉक डील में विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते शेयरों ने जोरदार वापसी की। हालांकि अभी भी यह बिकवाली के भारी दबाव में है लेकिन ब्लॉक डील के चलते इंट्रा-डे निचले स्तर इसने 22% से अधिक रिकवरी की। आज बीएसई पर यह 2.44% की गिरावट के साथ ₹2740.65 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.91% टूटकर ₹2250.00 के भाव तक आ गया था जिससे 22.67% रिकवर होकर यह ₹2760.00 की ऊंचाई तक पहुंचा था लेकिन यह हाई भी एक कारोबारी दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस ₹2809.25 से 1.75% डाउनसाइड है।

Authum Investment and Infrastructure के शेयरों में क्यों आई गिरावट?

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि गुरुवार को इसके ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी के अधिकारियों ने जांच शुरू की। इस खुलासे से ऑथम इंवेस्टमेंट के निवेशक घबरा उठे और फटाफट शेयर बेचने लगे। इसके चलते यह करीब 20% टूट गया। कंपनी का कहना है कि ईडी के अधिकारियों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सौंप दिए गए हैं और अगर आगे भी सहयोग करती रहेगी। कंपनी का यह भी कहना है कि ईडी की कार्रवाई से उसके कारोबार या वित्तीय सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ईडी की यह जांच करीब तीन साल पहले दो कंपनियों की खरीदारी से जुड़ी है।

फिर शेयर क्यों बने रॉकेट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें