आज 20% का अपर सर्किट, 1 महीने में 44% की तेजी; इस स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल

Baazar Style Retail Ltd के शेयरों में बुधवार को 20% का अपर सर्किट लगा। इसकी वजह चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन रहा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाजार स्टाइल की कुल आय चौथी तिमाही में 55% बढ़कर ₹345.6 करोड़ हो गई।

Baazar Style Share Price: बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयरों में बुधवार (2 अप्रैल) को 20% का अपर सर्किट देखने को मिला। इसकी वजह चौथी तिमाही के साथ वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शानदार वित्तीय प्रदर्शन रहा।

बाजार स्टाइल की कुल आय चौथी तिमाही में 55% बढ़कर ₹345.6 करोड़ हो गई। एक साल पहले यह ₹223.4 करोड़ थी। पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी की आय 38% बढ़कर ₹1,343.8 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष ₹972.7 करोड़ थी।

चौथी तिमाही में प्रति वर्ग फुट बिक्री ₹679 प्रति माह रही। यह पिछले वर्ष ₹570 प्रति माह थी। इसका मतलब है कि 19% की वृद्धि। पूरे वित्त वर्ष के दौरान यह ₹721 प्रति माह रही, जो पिछले वर्ष के ₹646 प्रति माह से 12% अधिक है।


बाजार स्टाइल की ग्रोथ कैसी रही?

कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) चौथी तिमाही में 20% और पूरे वित्त वर्ष में 13% रही। अगर स्टोर विस्तार की बात करें, तो मार्च तिमाही में कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या 32% बढ़कर 214 हो गई। यह पिछले वर्ष 162 थी। पूरे वित्त वर्ष में भी स्टोर संख्या में 32% की वृद्धि हुई।

Baazar Style Retail का कुल किराये का क्षेत्रफल 31% बढ़कर 19.21 लाख वर्ग फुट हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 14.65 लाख वर्ग फुट था। कंपनी ने चौथी तिमाही में 15 नए स्टोर्स खोले, जबकि पूरे वित्त वर्ष में कुल 58 स्टोर्स जोड़े।

बाजार स्टाइल के शेयरों का प्रदर्शन

शेयर बाजार में इस प्रदर्शन का पॉजिटिव असर दिखा। बुधवार, 2 अप्रैल को स्टॉक 20% के अपर सर्किट के साथ बढ़कर ₹312.12 पहुंच गया।

बीते एक महीने में Baazar Style Retail के शेयरों में लगभग 44% की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, बीते एक साल में बाजार स्टाइल ने 21.83% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। यह अभी भी अपने 52 वीक के हाई ₹430.95 से काफी नीचे है।

बाजार स्टाइल का बिजनेस क्या है?

Baazar Style Retail एक फैशन रिटेलर है, जो सस्ते और अच्छे कपड़े व होम गुड्स बेचता है। यहां पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और शिशुओं के कपड़ों के साथ-साथ होम फर्निशिंग और दूसरे प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं। कंपनी अपने स्टोर्स की चेन के जरिए ये सामान बेचती है।

यह भी पढ़ें : Stocks Market: ट्रंप टैरिफ से नहीं डरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक उछला, इन 3 कारणों से आई बड़ी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।