बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को जुलाई-सितंबर 2024 में अब तक का सबसे अधिक तिमाही रेवेन्यू हासिल हुआ। इसके नतीजे मार्केट की उम्मीदों के मुताबिक ही रहे। इसके बावजूद नतीजे आने के अगले दिन इसके शेयर 11 फीसदी टूट गए। बजाज ऑटो की इस गिरावट ने और भी दोपहिया कंपनियों के शेयरों पर दबाव बनाया। हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर भी 6 फीसदी तक टूट गए। इनकी आज की गिरावट इनके लिए एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स के शेयर भी धड़ाम से गिर गए।
