Get App

Bajaj Finance के शेयर ने देखी तेजी, मुनाफा 22% बढ़ने से खरीद बढ़ी; Citi ने बढ़ाई रेटिंग

Bajaj Finance Share Price: कंपनी ने एक दिन पहले अपने तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे, जो कि अच्छे रहे। मार्च 2026 तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर 21605.79 करोड़ रुपये हो गया। AUM 22 प्रतिशत बढ़कर 5.09 लाख करोड़ रुपये के रहे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:22 PM
Bajaj Finance के शेयर ने देखी तेजी, मुनाफा 22% बढ़ने से खरीद बढ़ी; Citi ने बढ़ाई रेटिंग
Bajaj Finance ने वित्त वर्ष 2026 के लिए शेयरहोल्डर्स को 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के शेयर 30 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 5 प्रतिशत तक चढ़ गए। BSE पर कीमत 975.50 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 936.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 5.83 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले अपने तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे, जो कि अच्छे रहे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 5464.57 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 4479.57 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर 21605.79 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 18294.45 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय 20 प्रतिशत बढ़कर 11,781 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 9,808 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 19,017.39 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 81,982.38 करोड़ रुपये रहा।

Bajaj Finance ब्रोकरेज का रुख

बजाज फाइनेंस के शेयर को कवर करने वाले 38 एनालिस्ट्स में से 27 ने 'बाय' रेटिंग दी है, 5 ने 'होल्ड' और 6 ने 'सेल' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने अपनी रेटिंग "न्यूट्रल" से बढ़ाकर "बाय" कर दी है। प्राइस टारगेट भी पहले के ₹1,090 से बढ़ाकर ₹1,120 प्रति शेयर कर दिया है। CLSA ने शेयर के लिए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है और प्राइस टारगेट ₹1,200 रखा है। फर्म का कहना है कि अर्निंग्स कॉल के दौरान मैनेजमेंट का रवैया सकारात्मक लगा। उन्होंने नए वित्त वर्ष के लिए अपने क्रेडिट कॉस्ट के अनुमान (1.45% से 1.6%) को फिर से दोहराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें