Get App

24 साल बाद अलग हो रहे Bajaj Finserv और Allianz, ऐलान पर उछल पड़े शेयर

Bajaj Finserv News: बजाज फिनसर्व और एलियांज के रास्ते 24 साल बाद अलग हो रहे हैं। इस फैसले का शेयरों ने स्वागत किया और उछल प़ड़े। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक बजाज ग्रुप की इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर्स बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एलियांज बाहर होगी। इसके लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट हो गया है। जानिए क्या हुई है डील

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 18, 2025 पर 9:33 AM
24 साल बाद अलग हो रहे Bajaj Finserv और Allianz, ऐलान पर उछल पड़े शेयर
बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस की होल्डिंग के लिए बजाज ग्रुप 13,780 करोड़ रुपये और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की होल्डिंग के लिए 10,400 करोड़ रुपये का पेमेंट करेगा।

Bajaj Finserv News: बजाज ग्रुप के लाइफ और जनरल इंश्योरेंस बिजनेस से जल्द ही एलियांज की विदाई होने वाली है। बजाज फिनसर्व ने 17 मार्च को इससे जुड़ा बड़ा ऐलान किया। बजाज फिनसर्व ने ऐलान किया कि इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर्स बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एलियांज एसई की 26 हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट्स कर लिया है। यह एग्रीमेंट करीब 24180 करोड़ रुपये (283 करोड़ डॉलर) का है। इस खरीदारी से बजाज ग्रुप की बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 100 फीसदी हो जाएगी जोकि अभी 74 फीसदी है। हालांकि अभी इसे सीसीआई और इरडा जैसे नियामकों से भी मंजूरी लेनी होगी।

बजाज फिनसर्व के इस फैसले का शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा। आज बीएसई पर इंट्रा-डे में यह 1.77 फीसदी उछलकर 1905.00 रुपये पर पहुंच गया। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 4 जून 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 1419.00 रुपये और 27 सितंबर 2024 को 2029.00 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था।

किस भाव पर हुआ है एग्रीमेंट?

बजाज ग्रुप ने एलियांज की हिस्सेदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट कर लिया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस की होल्डिंग के लिए बजाज ग्रुप 13,780 करोड़ रुपये और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की होल्डिंग के लिए 10,400 करोड़ रुपये का पेमेंट करेगा। इस प्रकार बजाज ग्रुप और एलियांज के बीच की 24 वर्ष पुरानी साझेदारी खत्म होने वाली है और यह वित्त वर्ष उनके साथ का आखिरी होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें