Bajaj Housing Finance IPO: डायवर्सिफाइड NBFC बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शेयर बाजार में अच्छी लिस्टिंग इसकी पेरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए 5 प्रतिशत की बढ़त ला सकती है। यह बात मैक्वेरी के एनालिस्ट्स ने कही है। उनका यह भी मानना है कि इससे दूसरी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की रीरेटिंग हो सकती है। Bajaj Housing Finance IPO 9 सितंबर को खुलने जा रहा है और 11 सितंबर को क्लोज होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 214 शेयर है।
