बजाज हाउसिंग फाइनेंस के निवेशकों के लिए सोमवार, 13 अप्रैल काफी अहम होने वाला है। इस दिन कंपनी के शेयरों पर लगा एक और लॉक-इन पीरियड खत्म हो जाएगा। इससे बड़ी संख्या में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए खुल जाएंगे।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के निवेशकों के लिए सोमवार, 13 अप्रैल काफी अहम होने वाला है। इस दिन कंपनी के शेयरों पर लगा एक और लॉक-इन पीरियड खत्म हो जाएगा। इससे बड़ी संख्या में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए खुल जाएंगे।
25% शेयर होंगे ट्रेड के लिए खुले
Nuvama Alternative & Quantitative Research के मुताबिक, कंपनी के करीब 25% शेयर यानी लगभग 210 करोड़ शेयर 13 अप्रैल से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। मौजूदा कीमत के हिसाब से इनकी वैल्यू करीब 17,742.9 करोड़ रुपये बैठती है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इतने सारे शेयर एक साथ बिक जाएंगे। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि अब ये शेयर बेचने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, असली बिकवाली निवेशकों के फैसले पर निर्भर करेगी।
दिसंबर तिमाही के अंत तक Bajaj Finance के पास कंपनी में 86.7% हिस्सेदारी थी। यानी प्रमोटर का कंट्रोल अभी भी काफी मजबूत बना हुआ है।
बिजनेस में तेजी जारी
बजाज हाउसिंग का बिजनेस भी मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है। Q4 में ग्रॉस डिस्बर्समेंट 23% बढ़कर 17,530 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 14,254 करोड़ रुपये था।
कंपनी का AUM भी 23% बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मार्च तिमाही में ही इसमें 7,290 करोड़ रुपये की बढ़त हुई। लोन एसेट्स भी बढ़कर करीब 1.23 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। ये एक साल पहले 99,513 करोड़ रुपये थे।
स्टॉक में लगातार दबाव
बजाज हाउसिंग के शेयरों की चाल उतनी मजबूत नहीं रही है। कंपनी का शेयर सितंबर 2024 में 70 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था और लिस्टिंग के बाद 188.5 रुपये तक पहुंचा।
लेकिन अब यह अपने उस हाई से करीब 56% नीचे आ चुका है। मार्च 2026 में ही स्टॉक करीब 15% गिरा और पिछले कई महीनों से इसमें लगातार कमजोरी देखी जा रही है।
निवेशकों के लिए क्यों अहम दिन
यह IPO देश के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले इश्यू में से एक रहा था। इसका रिकॉर्ड बाद में LG Electronics India ने तोड़ा।
ऐसे में लॉक-इन खत्म होने के बाद अगर कुछ निवेशक मुनाफावसूली करते हैं, तो स्टॉक पर दबाव बढ़ सकता है।
शेयर का मौजूदा हाल
गुरुवार को बजाज हाउसिंग का शेयर करीब 0.8% गिरकर 83.84 रुपये पर बंद हुआ। यह अब अपने IPO प्राइस 70 रुपये के करीब पहुंचता दिख रहा है।
लॉक-इन खत्म होना एक बड़ा ट्रिगर है। इससे शेयरों की सप्लाई बढ़ सकती है और शॉर्ट टर्म में दबाव बन सकता है। हालांकि, कंपनी का बिजनेस मजबूत बना हुआ है। इसलिए आगे की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि निवेशक इन शेयरों के साथ क्या फैसला लेते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।