बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO में नहीं मिला शेयर? अब खरीदने पर फायदा होगा या नुकसान? जानें

Bajaj Housing Finance Shares: अगर आप भी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO से चूक गए हैं और सोच रहे हैं कि अब आपको इसमें क्या करना चाहिए, तो यह वीडियो आपके लिए है। बजाज हाउसिंग की धमाकेदार एंट्री ने आज 16 सितंबर को सभी का ध्यान खींचा। लेकिन अब सवाल यह है कि जिन लोगों को ये शेयर नहीं मिला, वे अब क्या करें? उन्हें शेयर में अभी एंट्री करनी चाहिए या थोड़ा वेट करना चाहिए?

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Housing Finance Shares: कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब ₹1.37 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया है

Bajaj Housing Finance Shares: अगर आप भी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO से चूक गए हैं और सोच रहे हैं कि अब आपको इसमें क्या करना चाहिए, तो यह खबर आपके लिए है। बजाज हाउसिंग की धमाकेदार एंट्री ने आज 16 सितंबर को सभी का ध्यान खींचा। लेकिन अब सवाल यह है कि जिन लोगों को ये शेयर नहीं मिला, वे अब क्या करें? उन्हें शेयर में अभी एंट्री करनी चाहिए या थोड़ा वेट करना चाहिए? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स की क्या राय है और वे बजाज हाउसिंग फाइनेंस के फ्यूचर को कैसे देखते हैं?

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर ने आज बाजार में जोरदार एंट्री की। कंपनी के शेयर 114% के प्रीमियम के साथ 150 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। जबकि इसका IPO 70 रुपये के भाव पर आया था। तेजी यहीं नहीं थमी, लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में तुरंत अपर सर्किट लग गया और यह 164.99 रुपये के अपने नए हाई पर पहुंच गया। यह उसके IPO प्राइस से करीब 135% का मुनाफा है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब ₹1.37 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया है, जिसने इसे देश की सबसे मूल्यवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बना दिया है। हालांकि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के फ्यूचर को लेकर एक्सपर्ट्स की राय मिली-जुली है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस की फंडामेंटल स्थिति काफी मजबूत है और यह अपने शेयरधारकों को लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकती है। कंपनी की ग्रोथ और रिटर्न प्रोफाइल आने वाले समय में और बेहतर होने की संभावना है। लेकिन वे सलाह देते हैं कि जो निवेशक इस शेयर को खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें लंबी अवधि के लिए खरीदारी करनी चाहिए और शॉर्ट टर्म में मुनाफा कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।


वहीं AUM Capital के रिसर्च हेड राजेश अग्रवाल, कंपनी के ऊंचे वैल्यूएशन की ओर इशारा करते हैं। राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगर आप केवल वैल्यूएशन के आधार पर देख रहे हैं, तो LIC Housing इस वक्त एक अधिक बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर शेयर ₹150 या इससे ज्यादा की कीमत पर ट्रेड कर रहा है, तो प्रॉफिट बुकिंग एक समझदार रणनीति हो सकती है। उनका मानना है कि निवेशकों को कम से कम थोड़ा प्रॉफिट निकाल लेना चाहिए।

हालांकि लंबी-अवधि के लिए कई एनालिस्ट्स इस शेयर पर बुलिश हैं। SMT की को-फाउंडर और SEBI रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट, VLA अंबाला का मानना है कि कंपनी का शेयर लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप के शेयर पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और इस IPO ने उनके ब्रांड की मार्केट में मजबूत पकड़ को दिखाया है।

वहीं स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट की शिवानी न्याती का कहना है कि जिन निवेशकों को IPO में अलॉटमेंट मिला है, वे अभी मुनाफा बुक कर सकते हैं। लेकिन अगर आप शेयर होल्ड करना चाहते हैं, तो आप सख्त होकर 135 रुपये पर स्टॉप लॉस सेट करें, ताकि बाजार में किसी भी अनिश्चितता का सामना कर सकें।

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि जो निवेशक कंजर्वेटिव अप्रोच रखते हैं, वे इस स्टॉक में मुनाफा बुक कर सकते हैं, खासकर अगर लिस्टिंग गेन उम्मीद से ज्यादा हो। लेकिन जिनका लक्ष्य लंबी अवधि में पैसा बनाना है, वे इस स्टॉक को होल्ड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजाज हाउसिंग का मजबूत बिजनेस मॉडल, अनुभवी मैनेजमेंट और AAA क्रेडिट रेटिंग इसे निवेश के लिए सुरक्षित एक विकल्प बनाते हैं।

कंपनी की वित्तीय सेहत भी काफी मजबूत हैं। मार्च 2022 में जहां कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट 48,527 करोड़ रपये था, वहीं मार्च 2024 में बढ़कर 81,827 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी इस दौरान 710 करोड़ से बढ़कर 1,731 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें- Union Bank of India के शेयर में आगे आ सकती है 22% तेजी, इनवेस्टेक ने दी खरीदने की सलाह; कीमत 2% उछली

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।