Get App

Bajaj Housing Finance: पहली तिमाही में 22% की ग्रोथ, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने FY26 की पहली तिमाही में 22% की ग्रोथ दर्ज की है। इसके AUM में भी तगड़ा उछाल आया है। ऐसे में बजाज हाउसिंग का स्टॉक शुक्रवार को फोकस में रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 8:44 PM
Bajaj Housing Finance: पहली तिमाही में 22% की ग्रोथ, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?
बजाज हाउसिंग के शेयर बुधवार को मामूली गिरावट के साथ ₹121.25 पर बंद हुए।

Bajaj Housing Finance: बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (BHFL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंजों को दी गई शुरुआती जानकारी में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कुल कर्ज वितरण (Gross Disbursement) सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹14,640 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹12,004 करोड़ था।

BHFL के AUM में भी तगड़ा उछाल

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की 30 जून 2025 तक कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (Assets Under Management - AUM) बढ़कर लगभग ₹1.20 लाख करोड़ हो गई। यह सालाना आधार पर 24% की ग्रोथ है। पिछली तिमाही की तुलना में इसमें ₹5,716 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी की लोन बुक (Loan Assets) भी सकारात्मक रुझान दिखा रही है। यह आंकड़ा एक साल पहले के ₹85,283 करोड़ से बढ़कर ₹1.06 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो आवास ऋण की लगातार मजबूत मांग और पोर्टफोलियो विस्तार को दिखाता है। BHFL ने बताया कि जारी किए गए आंकड़े अनंतिम हैं और अंतिम वैधानिक ऑडिट के अधीन रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें