Why Bandhan Bank Shares Jump: दो वजहों से 14% उछल गए शेयर, अभी इस लेवल तक जाएगा भाव

Bandhan Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंधन बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 14 फीसदी से अधिक उछल गए। इसकी तेजी की दो बड़ी वजहें हैं जिसमें से एक का कनेक्शन तो RBI से है। जानिए अभी और कितनी तेजी इसमें बाकी है और ब्रोकरेज का उन दो वजहों पर क्या कहना है, जिसके चलते आज इसके शेयर ताबड़तोड़ स्पीड से उछले हैं?

अपडेटेड Oct 11, 2024 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
नए सीएमडी के नाम को आरबीआई को मंजूरी मिलने से Bandhan Bank के शेयरों को सपोर्ट तो मिला ही है, एक और वजह से इसे सपोर्ट मिला। बंधन बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (NCGTC) ने इसके दावों की विस्तृत तरीके से फोरेंसिक ऑडिट कर ली है।

Bandhan Bank Share Price: बंधन बैंक के शेयरों में आज 14 फीसदी से अधिक की तेजी आई। इसके शेयरों को केंद्रीय बैंक RBI की एक मंजूरी के चलते तगड़ा सपोर्ट मिला है। आरबीआई ने प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक को नए एमडी और सीईओ के तौर पर Partha Pratim Sengupta की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने 9 अक्टूबर को यह ऑफर स्वीकार किया और 10 अक्टूबर की इसकी पुष्टि हो गई कि वह बाकी सभी जिम्मेदारियों को छोड़ देंगे। बंधन बैंक के नए सीईओ का तीन साल का कार्यकाल 10 नवंबर से शुरू होगा। उनकी नियुक्ति को बैंक के नॉमिनेशन एंड रिम्यूनेरेशम कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद तय किया गया था।

शेयरों की बात करें तो बंधन बैंक के शेयर आज 12.38 फीसदी की बढ़त के साथ 211 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 14.30 फीसदी उछलकर 214.60 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 4 जनवरी 2024 को यह एक साल के हाई 263.15 रुपये और 4 जून 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 169.45 रुपये के भाव पर था।

एक और वजह से मिला Bandhan Bank को सपोर्ट


नए सीएमडी के नाम को आरबीआई को मंजूरी मिलने से बंधन बैंक के शेयरों को सपोर्ट तो मिला ही है, एक और वजह से इसे सपोर्ट मिला। बंधन बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (NCGTC) ने क्रेडिट गांरंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (CGFMU) स्कीम के तहत इसके दावों की विस्तृत तरीके से फोरेंसिक ऑडिट कर ली है। मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल आंका गया भुगतान 1,231.29 करोड़ रुपये है। बैंक को 916.61 करोड़ रुपये पहले ही दिसंबर 2022 में मिल चुके हैं। ऐसे में अब मार्च 2024 तक के हिसाब से इसे 314.68 करोड़ रुपये और मिलने हैं।

ब्रोकरेज का क्या है रुझान?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 240 रुपये पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म ने नए सीईओ की नियुक्ति को पॉजिटिव डेवलपमेंट बताया है। सेनगुप्ता को पश्चिम बंगाल में काम का काफी अनुभव है जोकि बंधन बैंक के लिए अहम बाजार है। इसके अलावा बैंक को CGFMU के दावे से 320 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं जिससे इसकी प्रॉफिटेबिलिटी और क्रेडिबिलिटी में इजाफा होगा।

Kotak Mahindra Bank Shares: ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, लेकिन इस कारण रेटिंग में कोई बदलाव नहीं

Indus Towers Shares: इंडस टावर्स की गिरावट खरीदारी का मौका, लेकिन इन तीन बातों पर रहेगी एक्सपर्ट्स की नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।