Get App

अतुल कुमार गोयल को मिल सकती है पंजाब नेशनल बैंक की कमान, बोर्ड ब्यूरो ने की MD-CEO बनाने की सिफारिश

ब्यूरो ने इस पद के लिए रिजर्व लिस्ट में अजय कुमार श्रीवास्तव को चुना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2021 पर 10:21 AM
अतुल कुमार गोयल को मिल सकती है पंजाब नेशनल बैंक की कमान, बोर्ड ब्यूरो ने की MD-CEO बनाने की सिफारिश

बैंक बोर्ड ब्यूरो (Banks Board Bureau, BBB) ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद के लिए अतुल कुमार गोयल (Atul Kumar Goyal) के नाम की सिफारिश की है।

इसके अलावा ब्यूरो ने इस पद के लिए रिजर्व लिस्ट में उम्मीदवार के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव (Ajay Kumar Shrivastava) को चुना है। दो उम्मीदवारों का चयन करने से पहले ब्यूरो ने 11 उम्मीदवारों के साथ बातचीत की।

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने एक बयान जारी कर कहा है कि इंटरफेस में उनके प्रदर्शन, उनके ओवरऑल एक्सपीरिएंस और मौजूदा मानकों को ध्यान में रखते हुए अतुल कुमार गोयल और अजय कुमार श्रीवास्तव के नामों को फाइनल किया गया है।

 Swachh England Abhiyan: रास्ते में पड़े पानी के बोतल को उठा विराट कोहली ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

अतुल कुमार गोयल वर्तमान में यूको बैंक (UCO Bank) में CEO, मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। इसके अलावा वह Star Union Dai-ichi Life Insurance Co. Ltd., द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनियन ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में भी हैं। साथ ही वह द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। 

इसके अलावा गोयल इलाहाबाद बैंक में CFO, अनुपालन अधिकारी (Compliance Officer) और हेड एडवाइजर रिलेशन के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से अंडरग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें