Bank of Baroda September Quarter Results: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 5237.93 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 4252.89 करोड़ रुपये था। कुल इनकम एक साल पहले के मुकाबले 10.6 प्रतिशत बढ़कर 35444.70 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2023 तिमाही में 32032.75 करोड़ रुपये थी। ऑपरेटिंग एक्सपेंस सालाना आधार पर बढ़कर 7326.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले 6982.13 करोड़ रुपये पर थे।
