Get App

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों की जोरदार पिटाई, बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर लाल निशान में बंद

निफ्टी-50 बुधवार को कारोबार के दौरान फिसलकर 19,400 के नीचे चला गया। इस गिरावट में सबसे बड़ी भूमिका बैंकिंग शेयरों की रही। एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे सभी भारी वेटेज वाले शेयरों में बुधवार को गिरावट रही। बैंक निफ्टी में भी दोपहर के समय 12 में 11 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 04, 2023 पर 4:43 PM
Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों की जोरदार पिटाई, बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर लाल निशान में बंद
एक्सिस बैंक और ICICI बैंक बुधवार को इंडेक्स के टॉप लूजर्स में शामिल रहे

निफ्टी-50 बुधवार को कारोबार के दौरान फिसलकर 19,400 के नीचे चला गया था। इस गिरावट में सबसे बड़ी भूमिका बैंकिंग शेयरों की रही। एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे सभी भारी वेटेज वाले शेयरों में बुधवार को गिरावट रही। बैंक निफ्टी में भी दोपहर के समय 12 में 11 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दोपहर 2 बजे के करीब एक्सिस बैंक का शेयर 3.73 फीसदी की गिरावट के साथ 1,002.2 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं एसबीआई (SBI) का शेयर 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 587.45 रुपये पर था। इसके अलावा ICICI बैंक का शेयर 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 931.3 रुपये पर और इंडसइंड बैंक का शेयर 2.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,398.20 रुपये पर था।

एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के शेयर बुधवार को इंडेक्स के टॉप लूजर्स में शामिल रहे। बजाज फाइनेंस का शेयर भी सितंबर तिमाही के मजबूत कारोबारी नतीजों के बावजूद 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में शामिल था।

सितंबर तिमाही के नतीजों से पहले एनालिस्ट्स का कहना है कि बैंकों से इस तिमाही में 12-13 फीसदी के अर्निंग प्रति शेयर (EPS) ग्रोथ की उम्मीद है, जो अपेक्षाकृत कम है और इसे किसी बड़े जोखिम के बिना हासिल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें