Bansal Wire: इस शेयर में आ सकती है 25% की तेजी, ब्रोकरेज ने दी 'Buy' रेटिंग, इसी साल आया था IPO

Bansal Wire Share Price: बंसल वायर इंडस्ट्रीज के शेयर आज 26 अगस्त को कारोबार के दौरान 4 फीसदी से अधिक उछल गए। ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक (Investec) ने कंपनी के शेयरों को 'Buy (खरीदें)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया और इसके लिए टारगेट प्राइस 440 रुपये तय किया है। इसी खबर के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:53 PM
Bansal Wire Share Price: बंसल वायर के शेयर इसी साल 10 जुलाई को 39% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे

Bansal Wire Share Price: बंसल वायर इंडस्ट्रीज के शेयर आज 26 अगस्त को कारोबार के दौरान 4 फीसदी से अधिक उछल गए। ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक (Investec) ने कंपनी के शेयरों को 'Buy (खरीदें)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया और इसके लिए टारगेट प्राइस 440 रुपये तय किया है। इसी खबर के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई। ब्रोकरेज ने कहा कि बंसल वायर ने कमोडिटीकृत स्टील और स्टेनलेस स्टील वायर मार्केट में अपनी एक अलग जगह बनाई है। यह अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज ऑफर करती है।

इन्वेस्टेक ने कहा कि इसके अलावा बंसल वायर ने इस समय 2 ऐसे कदम उठाए हैं, जो इसके मुनाफे को काफी बढ़ा सकते हैं। इसमें स्टील कॉर्ड का विस्तार करना और स्टेनलेस स्टील रॉड में बैकवर्ड इंटीग्रेशन करना शामिल हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) ग्रोथ सालाना आधार पर 40 फीसदी से अधिक रह सकता है। वहीं टैक्स के बाद इसके रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) के इस दौरान 15 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है।

इन्वेस्टेक के मुताबिक, बंसल वायर के शेयर फिलहाल अपनी वित्त वर्ष 2026 की अनुमानित अर्निंग्स पर 24 के PE रेशियो और वित्त वर्ष 2027 की अनुमानित अर्निंग्स पर 17 PE रेशियो पर कारोबार कर रहे हैं, जो काफी आकर्षक वैल्यूएशन है।


बंसल वायर एक स्टेनलेस स्टील वायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और इसके शेयर इसी साल 10 जुलाई को 39 प्रतिशत प्रीमियम के साथ एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए थे। कंपनी का IPO 256 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था। वहीं NSE पर इसके शेयर 356 रुपये पर लिस्ट हुए थे। फिलहाल इसके शेयर 374.00 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, जो इसके IPO प्राइस से करीब 43 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का हालिया जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 82 फीसदी बढ़कर 31.5 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू 49.1 फीसदी बढ़कर 817 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 127.4 फीसदी बढ़कर 62.2 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें- Honasa Consumer Shares: NCLT ने इस योजना को दी मंजूरी, 14% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।