Bansal Wire Share Price: बंसल वायर इंडस्ट्रीज के शेयर आज 26 अगस्त को कारोबार के दौरान 4 फीसदी से अधिक उछल गए। ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक (Investec) ने कंपनी के शेयरों को 'Buy (खरीदें)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया और इसके लिए टारगेट प्राइस 440 रुपये तय किया है। इसी खबर के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई। ब्रोकरेज ने कहा कि बंसल वायर ने कमोडिटीकृत स्टील और स्टेनलेस स्टील वायर मार्केट में अपनी एक अलग जगह बनाई है। यह अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज ऑफर करती है।
