मार्केट में गिरावट से घबराए निवेशकों को संजय चावला (Sanjay Chawla) की बातों से राहत मिल सकती है। उनका मानना है कि मार्केट में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। चावला बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर (इक्विटी) हैं। उन्होंने कहा कि अगर मार्केट में बड़ी गिरावट आती है तो उन्हें हैरानी होगी। इसकी वजह यह है कि इंडिया की इकोनॉमिक ग्रोथ स्ट्रॉन्ग है। इनफ्लेशन RBI के तय दायरे में है। साथ ही पॉलसी के मामले में किसी तरह का उठापटक नहीं है।
