Get App

Defence Stocks: 'मेड इन इंडिया' ने भरी चाबी, 7% तक उछल गए डिफेंस स्टॉक्स

Defence Stocks: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर पीएम मोदी ने 12 मई को पहली बार देश को संबोधित किया। उन्होंने इसमें भारत में बने हथियारों पर जोर दिया और कहा कि सैन्य जरूरतों को लेकर आत्म-निर्भरता बढ़ाना होगा। इसके चलते डिफेंस शेयर रॉकेट बन गए और कमजोर मार्केट में भी 7% उछल गए। जानिए कि Bharat Dynamics में सबसे अधिक तेजी क्यों आई है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 13, 2025 पर 1:47 PM
Defence Stocks: 'मेड इन इंडिया' ने भरी चाबी, 7% तक उछल गए डिफेंस स्टॉक्स
Defence Stocks: पीएम मोदी ने सैन्य जरूरतों को लेकर आत्म-निर्भरता बढ़ाने की बात कही तो डिफेंस कंपनियों के शेयर आज रॉकेट बन गए।

Defence Stocks: पीएम मोदी ने सैन्य जरूरतों को लेकर आत्म-निर्भरता बढ़ाने की बात कही तो डिफेंस कंपनियों के शेयर आज रॉकेट बन गए। शेयरों में तेजी के चलते निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 4 फीसदी उछलकर 7416 के करीब पहुंच गया। निफ्टी के इंडिया डिफेंस इंडेक्स में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty 50) में एक फीसदी से अधिक गिरावट आई। भारत से डिफेंस सेक्टर में निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर यह 12 फीसदी उछलकर ₹23,622 करोड़ के रिकॉर्ड हाई पर चला गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वित्त वर्ष 2029 के लिए ₹50 हजार करोड़ के डिफेंस एक्सपोर्ट का लक्ष्य तय किया है।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर पीएम मोदी ने 12 मई को पहली बार देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सैन्य मिशन ने रेगिस्तान और पहाड़ों में भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं को दिखाया है और "नए युग के युद्ध में देश की श्रेष्ठता" को भी साबित किया है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान 'मेड इन इंडिया' यानी स्वदेशी हथियारों की प्रामाणिकता भी साबित हुई। आज दुनिया देख रही है कि 21वीं सदी के युद्ध में मेड इन इंडिया यानी कि भारत में बने हथियारों का समय आ गया है।

इस कारण Bharat Dynamics में आई सबसे अधिक तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें