कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो कल्याण ज्वेलर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मैक्रोटेक डेवलपर्स, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि जोमैटो, डिक्सन टेक्नोलॉजी, टाइटन, पेज इंडस्ट्रीज और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ एमएंड फाइनेंशियल, बीईल, आरबीएल बैंक, क्रॉम्प्टन और गेल के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पावर ग्रिड, वेदांता डेल्हीवरी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस और रिलायंस के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इंडियन होटल्स, कॉनकोर, इंडस टावर और पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि Indian Hotels के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 830 के स्ट्राइक वाली कॉल 28.85 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 40 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 24 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Concor के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 730-750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 700 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 713 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Indus Tower
wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Indus Tower पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 361 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 354 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 375 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः PNC Infratech
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज PNC Infratech के स्टॉक में 264 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 305 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)