Get App

मुंबईकरों को सस्ते किराये पर सफर कराएंगी बेस्ट की बसें!

मुंबई में अब लोकल स्टेशनों के आसपास का सफर सस्ता हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2019 पर 1:04 PM
मुंबईकरों को सस्ते किराये पर सफर कराएंगी बेस्ट की बसें!

मुंबई में अब लोकल स्टेशनों के आसपास का सफर सस्ता हो सकता है। BMC कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने BEST से लोकल, मेट्रो और मोनोरेल स्टेशनों के 5 किलोमीटर के दायरे का किराया 5 रुपये तय करने को कहा है। अभी BEST की बसों का न्यूनतम किराया 8 रुपये, जबकि 5 किलोमीटर तक की दूरी का किराया 10 रुपये है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए BEST इस साल ढाई हजार बसों को लीज पर लेने की तैयारी में है। जबिक साढ़े 4 सौ बसों के ऑर्डर पहले ही दे दिए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें