Get App

Hot stocks: 4-6 हफ्तों में बंपर कमाई के लिए मितेश ठक्कर के सुझाए इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

Stock picks : बैंकों पर बात करते हुए मीतेश ने कहा कि निफ्टी बैंक रेंज बाउंड है। बैंक पैक में मीतेश को ट्रेडिंग के नजरिए से एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक बहुत अच्छे लग रहे हैं। निफ्टी आईटी में मीतेश को एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और कोफोर्ज के चार्ट बहुत मजबूत दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 6:30 PM
Hot stocks: 4-6 हफ्तों में बंपर कमाई के लिए मितेश ठक्कर के सुझाए इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
मंगलौर केमिकल्स में पर भी मीतेश की दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक का टारगेट 190-195 रुपए के आसपास दिख रहा है

Stock picks : बाजार के टेक्निकल्स पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे टेक्निकल एनालिस्ट मितेश ठक्कर। मीतेश ने कहा कि बाजार में अभी थोड़ी गिरावट और बाकी है। निफ्टी ने लगभग अपना बॉटम बना लिया है। वहां से बाउंस बैक चल रहा है। इस तरह का बाउंस बैक अक्सर बहुत उथल-पुथल वाला होता है। अगर निफ्टी आगे 24150-24120 के स्तर को होल्ड करने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें फिर 24500 के स्तर देखनेको मिल सकता है। इसके बाद इसमें 24750-24800 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

एचडीएफसी बैंक और फेडलर बैंक में कमाई के मौके

बैंकों पर बात करते हुए मीतेश ने कहा कि निफ्टी बैंक रेंज बाउंड है। बैंक पैक में मीतेश को ट्रेडिंग के नजरिए से एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक बहुत अच्छे लग रहे हैं। निफ्टी आईटी में मीतेश को एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और कोफोर्ज के चार्ट बहुत मजबूत दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें