Get App

भारत डायनेमिक्स के शेयरों में 15% की भारी गिरावट! शुद्ध मुनाफा 83% घटा, कोई बड़ा ऑर्डर भी नहीं मिला

Bharat Dynamics Shares: भारत डायनेमिक्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 83% घटकर महज 7.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 42 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन) के स्तर पर जून तिमाही में 52.3 करोड़ रुपये के घाटे में रही। यह एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 32.6 करोड़ के घाटे से अधिक है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 12:58 PM
भारत डायनेमिक्स के शेयरों में 15% की भारी गिरावट! शुद्ध मुनाफा 83% घटा, कोई बड़ा ऑर्डर भी नहीं मिला
Bharat Dynamics Shares: 2024 में अब तक यह शेयर 55% से अधिक बढ़ चुका है

Bharat Dynamics Shares: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में सोमवार 12 अगस्त को 15% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही में खराब प्रदर्शन के बाद आई है। सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 83% घटकर महज 7.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 42 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन) के स्तर पर जून तिमाही में 52.3 करोड़ रुपये के घाटे में रही। यह एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 32.6 करोड़ के घाटे से अधिक है।

हालांकि EBITDA के स्तर पर घाटे में रहने के बावजूद, ब्याज से हुई अधिक आमदनी के चलते कंपनी जून तिमाही के दौरान मामूली लाभ दर्ज करने में सफल रही।

भारत डायनेमिक्स ने यह भी कहा कि जून तिमाही के दौरान उसे कोई बड़ा ऑर्डर नहीं मिला। साथ ही, उसने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उसकी सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे उसे कई अहम कंपोनेंट्स देरी से मिल रहे हैं। इसका असर कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर पड़ा है। कंपनी के मैनेजमेंट का मानना ​​है कि ये समस्याएं वित्त वर्ष 2025 की सितंबर तिमाही के अंत तक सुलझ जानी चाहिए।

ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) ने भारत डायनेमिक्स के स्टॉक पर अपनी "खरीदें (Buy)" की रेटिंग को बरकरार रखा है और इसे 1,641 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा है कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन और रेवेन्यू ग्रोथ के लिए सप्लाई के मोर्च पर आ रही चुनौतियों का समाधान महत्वपूर्ण होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें