Get App

Bharti Airtel Share Price: दो दिन में 8% टूट गए शेयर, खरीदने का मौका या अभी रुके रहें, ये है एक्सपर्ट की राय

Bharti Airtel Share Price: भारती एयरटेल के शेयरों पर इस समय भारी दबाव दिख रहा है। आज 11 जनवरी को इंट्रा-डे में बीएसई पर यह पांच फीसदी से अधिक टूट गया। दो दिन में यह करीब 8 फीसदी कमजोर हो चुका है। निवेश के लिए एक्सपर्ट ने खास सुझाव दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 1:01 PM
Bharti Airtel Share Price: दो दिन में 8% टूट गए शेयर, खरीदने का मौका या अभी रुके रहें, ये है एक्सपर्ट की राय
Bharti Airtel के शेयर 25 नवंबर 2022 को 877.10 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। हालांकि उसके बाद इसमें काफी दबाव दिख रहा है और अब तक यह दो महीने में ही 14 फीसदी टूट चुका है।

Bharti Airtel Share Price: भारती एयरटेल के शेयरों पर इस समय भारी दबाव दिख रहा है। आज 11 जनवरी को इंट्रा-डे में बीएसई पर यह पांच फीसदी से अधिक टूट गया। दो दिन में यह करीब 8 फीसदी कमजोर हो चुका है। JPMorgan ने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड कर अंडरवेट कर दिया है जिसके चलते इसके शेयरों को भारी बिकवाली का सामना करना पड़ रहा है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 5.01 फीसदी की गिरावट के साथ 753.10 रुपये के भाव में मिल रहे हैं। वैश्विक रिसर्च फर्म जेपीमॉर्गन ने इसका टारगेट प्राइस 710 रुपये रखा है जो मौजूदा भाव से 6 फीसदी डाउनसाइड है।

क्यों डाउनग्रेड हुई Bharti Airtel की रेटिंग

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपना विस्तार कर रही है जिसके चलते भारती एयरटेल के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी बाजार हिस्सेदारी को बचाने की है। इसका असर कैपिटल एक्सपेंडिचर और 5जी की कॉम्पटीटिव प्राइस पर भी दिख सकता है। जेपीमॉर्गन के मुताबिक ऐसे में भारती एयरटेल के फ्री कैश फ्लो और निवेश की गई पूंजी पर रिटर्न (RoIC) में गिरावट दिख सकती है। 5जी रोलआउट और अधिक से अधिक ग्राहकों के इससे जुड़ने के चलते इस साल 2023 में टैरिफ में बढ़ोतरी की संभावना कम दिख रही है। इन सब वजहों से जेपीमॉर्गन ने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है और टारगेट प्राइस 860 रुपये से घटाकर 710 रुपये कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें