Bharti Hexacom Shares: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारती हेक्साकॉम के शेयरों की रेटिंग को "खरीदें (Buy)" से घटाकर "होल्ड (Hold)" कर दिया है। शेयर बाजार में लिस्ट होते ही शेयर अपने IPO प्राइस करीब दोगुना हो चुका है। हालांकि, जेफरीज ने भारती हेक्साकॉम पर अपना टारगेट प्राइस 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,290 रुपये कर दिया है। नया टारगेट प्राइस भारती हेक्साकॉम के बुधवार के बंद भाव के लगभग बराबर है। हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में भारती हेक्साकॉम ने 1,001 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया।
