Get App

BHEL Q4 Results: मुनाफे में 156% की बंपर बढ़ोतरी, डिविडेंड का ऐलान; शेयर में 7% की तेजी

BHEL Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 37 प्रतिशत बढ़कर 12310.37 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 1600.26 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 04, 2026 पर 4:39 PM
BHEL Q4 Results: मुनाफे में 156% की बंपर बढ़ोतरी, डिविडेंड का ऐलान; शेयर में 7% की तेजी
BHEL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है।

सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके बाद शेयर पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत तक उछला और BSE पर 398.95 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 376.95 रुपये पर सेटल हुआ। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 156 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1290.47 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 504.45 करोड़ रुपये था।

BHEL ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसका ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 37 प्रतिशत बढ़कर 12310.37 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 8993.37 करोड़ रुपये था। खर्च 10842.69 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 8448.14 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 33782.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। शुद्ध मुनाफा 1600.26 करोड़ रुपये रहा।

BHEL देगी 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड

BHEL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम ​बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट कर दिया जाएगा। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के​ लिए रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित की जाएगी। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें