Get App

BHEL Share Price: मुनाफावसूली से 7% टूटे भेल के शेयर, Nifty-200 पर रहा सबसे खराब प्रदर्शन

BHEL Share Price: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में शुक्रवार 5 मई को दिन के कारोबार के दौरान 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और यह निफ्टी-200 के सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहा। कंपनी के शेयरों में गिरावट की एक मुख्य वजह मुनाफावसूली रही क्योंकि पिछले एक महीने में इसमें करीब 19 फीसदी की तेजी आ चुकी थी

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड May 05, 2023 पर 2:54 PM
BHEL Share Price: मुनाफावसूली से 7% टूटे भेल के शेयर, Nifty-200 पर रहा सबसे खराब प्रदर्शन
टेक्निकल चार्ट पर, BHEL के शेयरों ने शुक्रवार को सिमेट्रिकल ट्राएंगल फॉर्मेशन बनाया

BHEL Share Price: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में शुक्रवार 5 मई को दिन के कारोबार के दौरान 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और यह निफ्टी-200 के सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहा। कंपनी के शेयरों में गिरावट की एक मुख्य वजह मुनाफावसूली रही क्योंकि पिछले एक महीने में इसमें करीब 19 फीसदी की तेजी आ चुकी थी। दोपहर सवा 2 बजे के करीब, BHEL के शेयर एनएसई पर 5.98% गिरकर 80.90 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि BHEL, भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक कंपनी है, जो भारी उद्योग मामलों के मंत्रालय के तहत आती है।

टेक्निकल चार्ट पर, BHEL के शेयर सिमेट्रिकल ट्राएंगल फॉर्मेशन में थे, जिसका मतलब है कि स्टॉक के लिए अस्थिरता धीरे-धीरे कम हो रही है और जल्द ही इसमें ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च और चैटविजार्ड FZE के फाउंडर और टेक्निकल एनालिस्ट, मिलाव वैष्णव ने बताया कि इससे पहले अप्रैल के अंत में कंपनी के शेयर में 77 रुपये पर ब्रेकआउट देखने को मिला था, जिसके बाद तीन मई को कंपनी का शेयर 87 रुपये पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा, "अभी शेयर में किसी दिशा की तरफ जाने वाला मूव नहीं दिख रहा है, जो इसमें एंट्री के लिए एक अच्छा केस नहीं बनाता है। BHEL के शेयर करेक्शन के फेज में है और इसके 76 से 88 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है।"

BHEL के करीब 2,343,082 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, जबकि इसके पिछले 30 दिनों के औसत (1,118,976 शेयरों) की तुलना में करीब 109 प्रतिशत अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें