Get App

मैरिको और MPHASIS नई तेजी के लिए तैयार, अरविंदो फार्मा, ल्यूपिन और डीमार्ट पर भी रहे नजर: अनुज सिंघल

Spotlight stocks : अरविंदो फार्मा की शेयर बायबैक की तैयारी है। 18 जुलाई की बोर्ड बैठक में इस पर विचार होगा। ल्यूपिन के गुजरात के दभासा प्लांट को क्लीन चिट मिल गई है। USFDA की जांच में कोई आपत्ति नहीं की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 10:48 AM
मैरिको और MPHASIS नई तेजी के लिए तैयार, अरविंदो फार्मा, ल्यूपिन और डीमार्ट पर भी रहे नजर: अनुज सिंघल
MPHASIS के शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। इसमें लगातार चौथे हफ्ते तेजी का मूड कायम है। 5 महीने की रेंज से ब्रेकआउट देखने को मिला है। शुक्रवार को करीब 5 गुना डिलिवरी देखने को मिली थी

Spotlight stocks : बाजार में आज किन शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन और कहां हो सकती है कमाई, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज अरविंदो फार्मा, ल्यूपिन, HCL टेक और डीमार्ट में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, मैरिको और MPHASIS में आगे भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में अरविंदो फार्मा (ग्रीन सिगनल)

अरविंदो फार्मा पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि कंपनी की शेयर बायबैक की तैयारी है। 18 जुलाई की बोर्ड बैठक में इस पर विचार होगा। कंपनी के पास 6500 करोड़ रुपए का ग्रॉस कैश है। कंपनी के पास 150 करोड़ रुपए का नेट कैश है। एनालिस्ट का मानना है कि बायबैक से कैपेक्स पूरा होने के संकेत हैं।

फोकस में ल्यूपिन (ग्रीन सिगनल)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें