बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। लेकिन उससे पहले जानते है कि उनकी आज बाजार को लेकर क्या राय हैं। इस समय बाजार में दोनों तरफ के मौके हैं। बड़ा पैसा “Sell on rally” पर बन रहा है। ट्रेंड बदलने के लिए 2 दिन हाई पर बंद होना जरूरी है। जरूरी नहीं कि बाजार की हर स्विंग पकड़ी जाए।आइए अब उन शेयरों पर नजर डालतें है जिनमें इंट्राडे में तगड़ी मुनाफा मिल सकता है।
अनुज सिंघल ने कहा कि इंफोसिस को यह लाल निशान में लेकर चल रहे है। उनका कहना है कि अच्छी तिमाही, लेकिन पॉजिटिव सरप्राइज नहीं आया। इन्फोसिस का ADR 1% नीचे है। शेयर काफी चल चुका है, कल 2.5% चढ़ा। इस साल जून से शेयर 40% दौड़ चुका है। तिमाही आधार पर Q2 में $ रेवेन्यू 3.8% चढ़ा है जबकि CC रेवेन्यू 3.1% बढ़ा है। इन्फोसिस पर मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट है जबकि सिटी इन्फोसिस पर न्यूट्रल है।
अनुज सिंघल ने कहा कि Q2 में मार्जिन पर असर लेकिन कमेंट्री पॉजिटिव है। कल हैवेल्स के नतीजों के बाद शॉर्ट पोजिशन बनी है। Q2 में मुनाफा 3.6% बढ़कर 442 करोड़ रुपये पर आया है।
अनुज ने कहा अगर मणप्पुरम नीचे खुला तो मुथूट को फायदा होगा। NBFCS-MFIS के खिलाफ RBI ने सख्त कदम उठाया है। आशीर्वाद MFI पर लोन सैंक्शन और डिस्बर्सल के लिए रोक लगाया है। प्राइसिंग पॉलिसी को लेकर RBI ने एक्शन लिया। आशीर्वाद MFI में मणप्पुरम फाइनेंस की 97.98% हिस्सेदारी है।
एडवांस रिजर्वेशन अवधि घटाने पर IRCTC का बयान आया है। एडवांस रिजर्वेशन अवधि घटाने का ट्रेनों की संख्या, रिजर्व टिकट क्षमता पर असर नहीं। फैसले का इंटरनेट टिकटिंग आय पर भी असर नहीं होगा। रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि 120 दिन से घटाकर 60 दिन की है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।