Get App

देश-दुनिया के निवेशकों को बिहार का न्योता, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 की जोरदार तैयारी

Bihar Business Connect 2024 : बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल समिट 2024 की  जोरदार तैयारी कर रहा है। इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य की छवि बदल रही है । पहले लोग बोलते थे आपके पास बिग टिकट इंवेस्टमेंट नहीं आते। अब हर बड़ा उद्योगपति बिहार आना चाहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 6:39 PM
देश-दुनिया के निवेशकों को बिहार का न्योता, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 की जोरदार तैयारी
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 के संस्करण की शानदार सफलता के आधार पर, राज्य 11 और 12 दिसंबर को पटना में दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम की मेजबानी करेगा

Bihar Business Connect 2024 : एतिहासिक विरासत के लिए मशहूर बिहार अब देश दुनिया के निवेशकों को बुला रहा है। राज्य सरकार तमाम बड़े शहरों में निवेशकों के लिए रोड शो कर रही है। कोलकाता और मुंबई के बाद दिल्ली में भी ऐसे रोड शो का आयोजन किया गया। बिहार सिर्फ विरासत की झलक के लिए नहीं बल्कि मुनाफे के लिए भी आएं। बेहतर कनेक्टिविटी, उद्योग के लिए हाल की नीतियां, और श्रम शक्ति—ये सभी बिहार को निवेश के लिए एक सुनहरा अवसर बना रहे हैं।  दिल्ली में बिहार बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में केंद्र और राज्य दोनो ने निवेशकों को बिहार के छुपे मौके को पहचानने को कहा।

इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा " हमारी छवि बदल रही है । पहले लोग बोलते थे आपके पास बिग टिकट इंवेस्टमेंट नहीं आते। अब हर बड़ा उद्योगपति बिहार हार आना चाहता है। पिछली बार 50000 करोड़ का कमिटमेंट था। इसमें से अधिकतर जमीन पर उतर चुका है।"

बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल समिट 2024 की  जोरदार तैयारी कर रहा है। राज्य ने  कपड़ा, फूड प्रोसेसिंग,  आईटी, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में आकर्षक पॉलिसी बनाई  है। साथ ही निर्यात प्रोत्साहन नीति। स्टार्टअप्स के लिए सीड फंड और इंटरेस्ट फ्री लोन जैसी नीतियां है। राज्य में 75 इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 3000 एकड़ का लैंड बैंक है।  इसके अलावा राज्य इंटरेस्ट सबवेंशन, 80 फीसदी SGST रीइंबर्समेंट , बिजली , स्टांप ड्यूटी में छूट और रोजगार पैदा करने जैसी खास सब्सिडी भी दे रहा है।

बिहार बिजनेस कनेक्ट के लिए 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। निवेशकों ने  सिंगल विंडो सुविधा और भूमि आवंटन जैसे मुद्दों को लेकर अपने सवाल पूछे। बिहार के पास  नेपाल और भूटान से करीब होने की वजह से करीब 40 करोड़ लोगों का बाजार पहुंच में है। राज्य की करीब 53 फीसदी जनसंख्या 35 साल के कम उम्र की है जिससे यहां स्किल्ड मैनपावर भरपूर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें